सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People's complaints reached the resolution camp, many were resolved on the spot.

Sonipat News: समाधान शिविर में पहुंचीं लोगों की शिकायतें, कई का मौके पर निपटारा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 May 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
People's complaints reached the resolution camp, many were resolved on the spot.
गोहाना के समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनती तहसीलदार शिखा। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गोहाना। लघु सचिवालय में लगे समाधान शिविर में तहसीलदार शिखा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। शिविर में बिजली, सिंचाई, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड और जमीन से अवैध कब्जा हटवाने जैसी शिकायतें पहुंचीं। तहसीलदार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश देकर शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए कहा।
तहसीलदार ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत देना है। एक ही जगह पर अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के मौजूद रहने से लोगों की समस्याओं का जल्दी समाधान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान तुरंत हो सकता है उनका मौके पर ही निपटारा किया जाए। जिन मामलों में समय लगेगा उनमें भी तय समय सीमा के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा और हर शिकायत की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

इस मौके पर एसीपी देवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नरेंद्र लाठर, पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ अशोक कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ कपिल यादव, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, एएफएसओ राजेश हुडा, एसईपीओ यशपाल और एसईपीओ राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed