फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Civil Hospital receives an ALS ambulance.

Sonipat News: नागरिक अस्पताल को मिली एक एएलएस एंबुलेंस

Thu, 30 Jul 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital receives an ALS ambulance.
फोटो - नागरिक अस्पताल में एएलएस एंबुलेंस के साथ खड़े हुए एसएमओ डॉ. संजय छिक्कारा व अन्य। स्रोत -
गोहाना। नागरिक अस्पताल को एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस मिली है। इससे गंभीर मरीजों को रेफर करने और आपात स्थिति में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वातानुकूलित एएलएस एंबुलेंस में वेंटिलेटर सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे मरीज को अस्पताल पहुंचने तक जीवनरक्षक सहायता मिल सकेगी। इससे पहले अस्पताल में दो बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और एक किलकारी एंबुलेंस थी।
विज्ञापन

पुरानी बीएलएस एंबुलेंस के कारण मरीजों को परेशानी होती थी। एएलएस मिलने के बाद एक बीएलएस एंबुलेंस सोनीपत भेजी गई है। अस्पताल में एंबुलेंस के लिए प्रतिदिन 10 से अधिक कॉल आती हैं। शहरवासियों ने मरीजों की सुविधा के लिए सोनीपत भेजी गई बीएलएस एंबुलेंस को वापस गोहाना भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल गोहाना के एसएमओ डॉ. संजय छिक्कारा ने कहा कि मुख्यालय ने नागरिक अस्पताल में एक नई एएलएस एंबुलेंस भेजी है। एएलएस एंबुलेंस आने से क्षेत्र के मरीजों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed