सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Class 10 students appeared for optional subject exams, 140 were absent

Sonipat News: दसवीं के विद्यार्थियों ने दी वैकल्पिक विषय की परीक्षा, 140 अनुपस्थित रहे

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Mar 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Class 10 students appeared for optional subject exams, 140 were absent
फोटो : सोनीपत के मुरथल अड्डा ​स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे विद्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को कक्षा 10 की वैकल्पिक विषय की परीक्षाएं लीं। जिले के 71 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने शनिवार को संस्कृत, कला, गृह विज्ञान, कृषि, कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, संगीत विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान 140 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दी। केंद्रों पर 13,768 विद्यार्थियों में से 13,628 ने परीक्षा दी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और उड़नदस्ता की टीम ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर चहल-पहल का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से लेकर दोपहर तक केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों व अभिभावकों की भीड़ रही। कड़ी जांच के बाद सुबह 11:30 बजे के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित की गई।
परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानों को भी बंद रखा गया। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष उड़नदस्तों का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed