{"_id":"69ac19a33af17f99f50302e6","slug":"maruti-suzuki-handed-over-two-classrooms-to-government-school-sohti-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150527-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजकीय विद्यालय सोहटी को मारुति सुजुकी ने सौंपे दो क्लास रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजकीय विद्यालय सोहटी को मारुति सुजुकी ने सौंपे दो क्लास रूम
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव सोहटी स्थित राजकीय विद्यालय में बनाए गए क्लासरूम का फीता काटकर शुभारंभ क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव सोहटी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में मारुति सुजुकी इंडिया की ओर से निर्मित दो क्लास रूम व चहारदीवारी का औपचारिक रूप से विद्यालय प्रबंधन को हस्तांतरण किया गया। इसका निर्माण कंपनी की कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत किया गया है।
कंपनी के प्लांट मैनेजर मित्सुताका सुमिदा ने शनिवार को फीता काटा। नवनिर्मित क्लास रूम में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं। इनमें बिजली की उचित व्यवस्था के साथ लाइट और पंखे लगाए गए हैं तथा विद्यार्थियों के बैठने के लिए मजबूत बेंच उपलब्ध करवाए गए हैं।
निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। प्रधान जितेंद्र राणा ने मारुति कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस दौरान कर्नल डाॅ. राजबीर सिंह व कैप्टन हेमंत सिंह ठाकुर, डीईईओ सुजाता खत्री, बीईओ प्रदीप, जितेंद्र राणा भी मौजूद रहे।
Trending Videos