फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cleanliness drive conducted from Model Town to Deepak Mandir Chowk.

Sonipat News: मॉडल टाउन से दीपक मंदिर चौक तक चला स्वच्छता अभियान

Mon, 13 Jul 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted from Model Town to Deepak Mandir Chowk.
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन में स्वच्छता अ​​भियान के तहत झाडू लगते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक
सोनीपत। शहर के मॉडल टाउन से दीपक मंदिर चौक तक रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कूड़ा उठाया, नालियों की सफाई की और जल निकासी सुचारु की।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन के नेतृत्व में रविवार सुबह साढ़े छह बजे सामाजिक कार्यकर्ता मॉडल टाउन में एकत्र हुए। उन्होंने झाड़ू, फावड़े और अन्य औजारों से पूरे मार्ग पर सफाई की। नालियों से गाद निकालकर जल प्रवाह सामान्य किया गया।
विज्ञापन

मेयर ने स्वच्छता प्रहरी अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना है। इस अभियान से प्रेरित होकर पार्षद सुनीता राठी के नेतृत्व में सीआरए कॉलेज के पास निवासियों ने कूड़े के ढेर हटाए। खन्ना कॉलोनी के लोगों ने भी अपने क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव जैन ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। अभियान में नकिन मेहरा, मेधावी रंजन शर्मा, बिजेंद्र दहिया, मनीष, हर्षित, समीर शर्मा, प्राध्यापक दिलबाग सिंह, हवासिंह पहलवान, सुरेश वत्स, रविकांत कौशिक, आनंद कुमार, लक्ष्मी नारायण तनेजा और संदीप बत्रा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed