सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Construction of streets and roads started in Ward 11 at a cost of Rs 1.66 crore.

Sonipat News: वार्ड 11 में 1.66 करोड़ से गलियों और सड़कों का निर्माण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Construction of streets and roads started in Ward 11 at a cost of Rs 1.66 crore.
फोटो : सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में गली निर्माण के शुभारंभ पर नारियल तोड़ते विधायक निखिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। विधायक निखिल मदान और निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने मंगलवार को कच्चे क्वार्टर मार्केट में नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। वार्ड नंबर 11 में निर्माण कार्य पर 1.66 करोड़ रुपये से गलियों और सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
विधायक ने बताया कि वार्ड नंबर 11 की कच्चे क्वार्टर मार्केट की कंडम हो चुकी गलियों को सीसी से पक्का करने का काम शुरू किया गया है। इनमें कुछ गलियां बहुत समय पहले सीसी से बनी थी जो अब टूट चुकी है। उनको फिर से सीसी से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ गलियों में सीवर और पेयजल की लाइन बिछाई गई थी। उसके बाद उन्हें नहीं बनाया गया था। ऐसी गलियों का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इस पूरे कार्य पर लगभग 83 लाख रुपये की लागत आएगी। इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि कल्याण नगर, बत्रा कॉलोनी, भीम नगर और ज्ञान नगर की गलियों को बनाने शुरू किया गया है। पूरे काम पर लगभग 83 लाख रुपये खर्च आएगा। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद इंदु वलेचा, संजीव वलेचा, अशोक अरोड़ा, राजिंद्र चांदना, पवन तनेजा, लवली भूटानी, राकेश चोपड़ा, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed