{"_id":"69d63db6abca5a8a89098cdd","slug":"contract-workers-burnt-the-contractors-effigy-at-the-sugar-mill-gate-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152092-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संविदा कर्मियों ने चीनी मिल के गेट पर फूंका ठेकेदार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संविदा कर्मियों ने चीनी मिल के गेट पर फूंका ठेकेदार का पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के चीनी मिल के गेट पर ठेकेदार का पुतला जलाते संविदा कर्मचारी। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। वेतन की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को कामी रोड स्थित चीनी मिल के गेट पर धरना दिया। ठेका एजेंसी का पुतला फूंककर रोष जताया। इससे पहले कर्मियों ने लघु सचिवालय के मुख्य गेट के बाहर अर्धनग्न होकर और हाथों में बेड़ियां डालकर प्रदर्शन किया था। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि वर्तमान सरकार में कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ठेकेदार अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। वेतन मांगने पर 35 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है। गोहाना से श्रमिक बुलाकर काम करवाया जा रहा है।
बड़वासनी ने चेतावनी दी कि अगर एक भी कर्मचारी को बाहर निकलने का काम किया गया तो सभी चारपाई लेकर शुगर मिल कार्यालय के सामने लेटेंगे। जब तक सभी कर्मचारियों की बकाया राशि नहीं दी जाती है आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए। ठेकेदार को जो सहयोग करें उन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर सीईओ ने तुरंत सभी अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए कहा। दो दिन के अंदर सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन देने की बात कही।
इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ऋतुराज, बलवान लाठ, अमित सैनी, राजीव, कुलदीप, सुमित, राजेश, योगेंद्र, सुरेश, बलबीर, जगविंद्र, सतबीर भी मौजूद रहे।
Trending Videos