{"_id":"6a06003c06cd967c4a0b935d","slug":"cousin-accused-of-murderous-attack-injured-dies-sonipat-news-c-197-1-snp1015-154011-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चचेरे भाई पर जानलेवा हमले का आरोप, घायल ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चचेरे भाई पर जानलेवा हमले का आरोप, घायल ने तोड़ा दम
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 May 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव राजपुर में विवाद के बाद कुल्हाड़ी और डंडों से किया गया हमला
घायल युवक ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान तोड़ा दम
पुलिस ने युवक की मौत से पहले बहन के बयान पर दर्ज की थी हत्या की कोशिश की प्राथमिकी, अब चिकित्सक की राय से जुड़ेगी हत्या की धारा
युवक के बड़े भाई की 6-7 साल पहले हो चुकी मौत, गांव में अकेले रहते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव राजपुर में पारिवारिक विवाद की रंजिश में चचेरे भाई पर हुए जानलेवा हमले ने युवक की जिंदगी छीन ली। घर में सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किए जाने का आरोप लगा है। घायल युवक की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई।
युवक की मौत से पहले उनकी बहन के बयान पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा जोड़ी जाएगी।
गांव असावरपुर निवासी सुनीता ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनसे छोटे भाई नरेश की करीब छह-सात वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है, जबकि सबसे छोटे भाई रमेश (30) गांव राजपुर स्थित पैतृक मकान में अकेले रहते थे और मेहनत मजदूरी करते थे।।
माता-पिता का भी निधन हो चुका है। सुनीता ने आरोप लगाया कि मंगलवार देर रात उनके भाई रमेश घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके चाचा का बेटा राजेश अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर घर में घुस आया और रमेश पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी और डंडों से सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए और बाद में हथियार सहित मौके से भाग गए। घटना के बाद परिवार के ही दीपक ने घायल रमेश को नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रमेश को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। महिला ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचीं और भाई को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जहां वीरवार देर शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सिर और शरीर पर मिले गंभीर घाव
पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी कि राजपुर निवासी रमेश लड़ाई-झगड़े में गंभीर रूप से घायल होकर नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर हुआ है। सूचना पर जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) प्राप्त की।
एमएलआर में सिर के पिछले हिस्से पर करीब 8 गुणा 4 सेंटीमीटर का गहरा घाव, माथे पर कट का निशान तथा दाहिने घुटने के पीछे गंभीर चोट दर्ज की गई। चिकित्सक ने घायल की स्थिति गंभीर बताते हुए उसे बयान देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।
इसके बाद घायल की बहन सुनीता के बयान पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की थी। युवक की मौत के बाद अब मामले में हत्या की धारा भी जोड़े जाने की तैयारी है। शव का शुक्रवार को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पारिवारिक रंजिश को माना जा रहा कारण
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
प्राथमिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वारदात के कारणों का पता लगा सकेगा।
Trending Videos