सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations for Yoga Day in full swing in Gohana, protocol practice to begin from 18th

Sonipat News: योग दिवस को लेकर गोहाना में तैयारियां तेज, 18 से शुरू होगा प्रोटोकॉल अभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 14 May 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Yoga Day in full swing in Gohana, protocol practice to begin from 18th
गोहाना में योगशाला में अभ्यास करते योग प्रशिक्षु। संवाद
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। योग व्यायामशालाओं में 18 मई से लोगों को रोजाना योग और प्राणायाम का अभ्यास करवाया जाएगा। आजकल खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कई तरह की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं जिनसे बचाव के लिए योग जरूरी हो गया है।
जिला योग समन्वयक और आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि शुगर, मोटापा, मानसिक तनाव, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और हार्मोन से जुड़ी परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे मरीजों को ओपीडी में भी योग और प्राणायाम करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जंक फूड और फास्ट फूड के ज्यादा इस्तेमाल से मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। मोमोज, चाउमीन, बर्गर, पकौड़े, समोसे और अन्य तली हुई चीजों का लगातार सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक है। लोगों को इन खाद्य पदार्थों के नुकसान के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जाएगा।
योग सहायक अमरजीत सिंह ने बताया कि 18 मई से योग प्रोटोकॉल अभ्यास शुरू करवाया जाएगा, जो 20 जून तक लगातार चलेगा। इस दौरान अलग-अलग विभागों में 4-4 दिन का अभ्यास कराया जाएगा।
सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, सरकारी दफ्तरों, प्राइवेट संस्थाओं, वृद्ध आश्रमों तथा प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में भी योग और प्राणायाम का अभ्यास करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सुबह की सैर, योगासन और प्राणायाम को रोज की दिनचर्या में शामिल करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। योग दिवस को लेकर अलग-अलग जगहों पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योग से जुड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed