{"_id":"6989b3017c27e5efbe0580aa","slug":"female-block-patwari-was-caught-red-handed-by-vigilance-team-while-accepting-a-bribe-of-rs-20-000-in-sonipat-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: महिला ब्लॉक पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने धरा, खंगाला जा रहा रिकॉर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: महिला ब्लॉक पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने धरा, खंगाला जा रहा रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार
टीम द्वारा संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की गतिविधियों में और कोई व्यक्ति तो शामिल नहीं है।
कार्रवाई करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने खरखौदा में एक महिला ब्लॉक पटवारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा है। सुदेश पर यह कार्रवाई गांव सिसाना निवासी अनिल की शिकायत के आधार पर की गई है। आरोप है कि ब्लॉक पटवारी सुदेश ने पंचायती जमीन का मालिकाना हक दिलवाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की थी।
Trending Videos
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस रोहतक की टीम ने पूरे मामले की प्राथमिक जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया गया। तय योजना के अनुसार रिश्वत की राशि बीडीपीओ कार्यालय के अंदर ही संचालित की जा रही एक चाय वाले को दी गई, जहां से आगे लेन-देन होना था। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हुई, मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटवारी सुदेश को पकड़ लिया। इस कार्रवाई को एसवी एंड एसीबी रोहतक की टीम द्वारा अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है और रिश्वत से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। टीम द्वारा संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तरह की गतिविधियों में और कोई व्यक्ति तो शामिल नहीं है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है।