सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   He stabbed and injured his wife for opposing him stealing jewelry.

Shahjahanpur News: गहने चोरी करने के विरोध पर पत्नी को चाकू मारकर किया घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
He stabbed and injured his wife for opposing him stealing jewelry.
विज्ञापन
आरोपी पति समेत दो लोगों के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। पत्नी को लाने के लिए ससुराल गए युवक ने रात में पत्नी के जेवर चोरी करने का प्रयास किया। पत्नी ने पति को गहने चोरी करते देख इसका विरोध किया तो उसने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में महिला ने आरोपी पति के अलावा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गढ़ियारंगीन क्षेत्र के गांव मढ़िया निवासी रेनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति की मौत हो जाने पर कुछ माह पहले उन्होंने गढ़ियारंगीन निवासी सुभाष से शादी कर ली। पति से कुछ नाराजगी हो जाने पर वह छह फरवरी को खंडहर गांव अपने मायके चली आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पति उसके मायके खंडहर आया और ससुराल चलने के लिए कहा। साथ जाने से मना करने पर पति ससुराल में रुक गया। रेनू का आरोप है कि रात करीब 11 बजे पास के कमरे में खटपट होने पर जागकर कमरे की तरफ गईं, तो पति को बक्से में रखा जेवर चोरी करते देखा।
इसका विरोध करने पर पति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ और नाक में चोट आई। चीखने चिल्लाने पर अन्य घरवाले जाग गए। बाद में आरोपी पति बक्से में रखे 20 हजार रुपये सहित सोने की अंगूठी, पेंडल, चेन, चांदी की पायलें आदि निकालकर लेकर घर से निकल गया और बाहर खड़े एक अज्ञात व्यक्ति की बाइक पर बैठकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed