सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Following the installation of barricades, the Ukhri railway crossing will be closed from today.

Shahjahanpur News: बैरिकेडिंग होने के बाद अब आज से बंद होगी उखरी रेलवे क्रॉसिंग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Following the installation of barricades, the Ukhri railway crossing will be closed from today.
मीरानपुर कटरा में उखरी गांव की क्रॉसिंग से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
क्रॉसिंग खुली रहने से सोमवार को सामान्य बना रहा यातायात
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


मीरानपुर कटरा। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए सोमवार से बंद होने वाली उखरी गांव की रेलवे क्रॉसिंग संख्या 341 को बैरिकेडिंग करने के बाद मंगलवार सुबह से बंद किया जाएगा।
कानपुर के बिल्हौर कस्बे से पीलीभीत तक बन रहे स्टेट हाईवे को मीरानपुर कटरा-खुदागंज मार्ग से आगे निकाला गया है। इस राज्यमार्ग पर यातायात का प्रवाह सामान्य बनाए रखने के लिए कसरक रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के लिए उसे कई माह पहले बंद करके खुदागंज मार्ग के यातायात को उखरी रेलवे क्रॉसिंग से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उखरी क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए रेल लाइनों के ठीक ऊपर गर्डर रखने का कार्य करने में क्रॉसिंग खुली होने और वहां से आवागमन जारी रहने से व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। इसे देखते हुए सेतु निगम के अनुरोध पर मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने सोमवार से कार्य पूरा होने तक उखरी क्रॉसिंग बंद रखने की अनुमति दी थी।
इसके बावजूद रेलवे क्रॉसिंग गेट पर दोनों ओर यातायात रोकने के लिए 50-50 मीटर दूर बैरिकेडिंग का काम नहीं हो पाने के कारण साेमवार को क्रॉसिंग बंद नहीं की गई। स्टेशन अधीक्षक मो. हनीफ ने बताया कि रेल अधिकारियों ने सेतु निगम को क्रॉसिंग गेट के पास बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। यह काम पूरा होते ही मंगलवार से उखरी क्रॉसिंग बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed