{"_id":"6a03ea9d1e53ea14ed021d72","slug":"sonipat-woman-poisons-her-three-children-and-consumes-poison-herself-son-dies-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: महिला ने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, बेटे की मौत; युवक की धमकियों से थी परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: महिला ने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, बेटे की मौत; युवक की धमकियों से थी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: Nivedita
Updated Wed, 13 May 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार
महिला ने आरोप लगाए थे कि एक युवक बार-बार उस पर अपने साथ चलने का दबाव डाल रहा है, वह उसे फोन करता है। महिला का कहना था कि वह उसके बच्चों को भी जान से मार देने की बात कह रहा है, परिवार को भी इस बारे में बता चुकी है, लेकिन इस पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
खरखाैदा पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
एक महिला ने उसे दी जा रही धमकी से आहत होकर जहर खा लिया। उससे पहले उसने अपने एक बेटे और दो बेटियों को भी जहर दे दिया। बेटे की मौत हो गई। दोनों बेटियां व महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। सभी को दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के पति ने पुलिस को उसके मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।
एक महिला ने मंगलवार को आरोप लगाए थे कि एक युवक बार-बार उस पर अपने साथ चलने का दबाव डाल रहा है, वह उसे फोन करता है। महिला का कहना था कि वह उसके बच्चों को भी जान से मार देने की बात कह रहा है, परिवार को भी इस बारे में बता चुकी है, लेकिन इस पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। वहीं रात को महिला ने अपनी 13 व 7 वर्षीय बेटियों के साथ 3 वर्ष के बेटे को भी जहर दे दिया और खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर चोरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर 3 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वहीं महिला के पति ने उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं होने के चलते यह कदम उठाने की बात कही है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Trending Videos