{"_id":"6a0403ad9744d1d57f046db9","slug":"sitamarhi-minor-girl-assault-protest-mela-road-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1241-4273860-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी में दरिंदगी, आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सुलग उठा शहर; मेला रोड पर भारी बवाल और आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी में दरिंदगी, आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सुलग उठा शहर; मेला रोड पर भारी बवाल और आगजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: सीतामढ़ी के मेला रोड में आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हड़कंप मच गया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर आगजनी की। भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास जारी है।
सीतामढ़ी में लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीतामढ़ी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के मेला रोड इलाके में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।
टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर सड़क पर टायर जलाए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण इलाके में घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। घटना के बाद मेला रोड और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों को भी घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन घटना को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट में 18 एजेंडे पास, बिहार में महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला
मेडिकल जांच के लिए भेजी गई बच्ची
पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
आरोपी की तलाश में छापेमारी
नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
Trending Videos