Sagar: तीन साल तक शादी का सपना दिखा करता रहा शोषण, युवती ने बनाया दबाव तो जबरन पिलाया जहर
Sagar: सागर जिले में शादी का झांसा देकर तीन साल तक प्रेम संबंध रखने वाले युवक पर युवती को जबरन जहर पिलाने का आरोप लगा है। दूसरी शादी का विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और कीटनाशक पिला दिया। गंभीर हालत में युवती अस्पताल में भर्ती है, जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक 20 वर्षीय युवती को मौत के मुंह में धकेलने की कोशिश की गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर तीन साल तक संबंध रखने वाले प्रेमी ने युवती को घर बुलाकर मारपीट की और जबरन कीटनाशक पिला दिया। फिलहाल युवती जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
बस के सफर में हुई थी पहचान
जानकारी के मुताबिक, जरुआखेड़ा निवासी युवती और नरियावली थाना क्षेत्र के जालंधर निवासी नीलेश कुशवाहा के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात बस से बीना आते-जाते समय हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए। युवती के परिजनों का आरोप है कि नीलेश ने शादी का वादा कर उसे भरोसे में लिया था।
दूसरी शादी का पता चलते ही बढ़ा विवाद
परिजनों के अनुसार, आरोपी नीलेश ने युवती को बिना बताए दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब युवती को इसकी जानकारी मिली, तो वह आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि वहां नीलेश ने दूसरी शादी की बात स्वीकार करते हुए युवती पर रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाया। युवती के विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट की और जबरन कीटनाशक पिला दिया।
अस्पताल में छोड़कर भागा आरोपी परिवार
जहर पीने के बाद युवती की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद आरोपी और उसके परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के डर से वे युवती को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जरुआखेड़ा चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।
परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
पीड़िता के भाई ने आरोपी नीलेश कुशवाहा और उसके परिवार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: रिश्तों का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में बड़ा भाई बना जल्लाद, धारदार हथियार से छोटे भाई को काट डाला
युवती ने पुलिस से मांगा न्याय
अस्पताल में भर्ती युवती ने भी पुलिस को दिए बयान में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और न्याय की मांग की है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X