सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Tension Escalates in Bhopal Over Controversial Remarks: Muslim Community Takes to the Streets Late at Night, D

भोपाल में विवादित टिप्पणी पर बढ़ा तनाव: देर रात सड़कों पर उतरा मुस्लिम समाज, सख्त कार्रवाई की मांग

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 13 May 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में मुस्लिम युवक के साथ मारपीट और इस्लाम को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में मुस्लिम समाज ने देर रात ओल्ड सिटी में प्रदर्शन किया और नामजद एफआईआर व सख्त कार्रवाई की मांग की। 

Tension Escalates in Bhopal Over Controversial Remarks: Muslim Community Takes to the Streets Late at Night, D
विरोध में सड़कों पर उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल में मुस्लिम युवक के साथ मारपीट और इस्लाम को लेकर कथित विवादित टिप्पणी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात एक बार फिर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतर आए और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Trending Videos


ओल्ड सिटी में जुटी भीड़, कार्रवाई की मांग
पुराने भोपाल इलाके में देर रात बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि युवक के साथ मारपीट के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी की गई, जिससे समाज में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील पहुंचे मौके पर
स्थिति को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। इसी दौरान विधायक आरिफ मसूद और विधायक आतिफ अकील भी मौके पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने लोगों से शांत रहने की अपील की और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। काफी देर तक समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए।

दिन में भी हुआ था पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव
इस मामले को लेकर दिन में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों पर सख्त धाराओं में कार्रवाई की मांग उठाई थी।

होटल में युवक-युवती मिलने के बाद हुआ विवाद
मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां एक होटल में मुस्लिम युवक के साथ हिंदू युवती होने की सूचना पर कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए थे। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट की और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक को जबरन गोबर खिलाया गया और इस्लाम धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी भी की गई। घटना के वीडियो और जानकारी सामने आने के बाद मुस्लिम समाज में नाराजगी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें-मां के घर से निकलते ही छात्रा ने काट ली हाथ की नस, पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस पर बढ़ा दबाव
घटना के बाद राजधानी में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं प्रदर्शनकारी लगातार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि मामले को लेकर शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें-MP में बढ़ी तपिश, पारा 46 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ सबसे ज्यादा गर्म, 4 दिन तक लू का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed