{"_id":"6a035a6ced7f3f25d60bc843","slug":"mp-news-minister-vishwas-sarang-inaugurated-aarohi-2026-summer-sports-training-camp-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंत्री विश्वास सारंग ने किया आरोह-2026 ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंत्री विश्वास सारंग ने किया आरोह-2026 ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 13 May 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार
भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह-2026” का शुभारंभ किया। इस शिविर में खेल प्रशिक्षण के साथ युवाओं के व्यक्तित्व और जीवन कौशल विकास पर भी फोकस किया जाएगा।
मंत्री विश्वास सारंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। मंत्री सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का लक्ष्य खेल मैदान से लेकर व्यक्तित्व निर्माण तक युवाओं का समग्र विकास करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शिविर को केवल खेल प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर इसे व्यक्तित्व विकास और जीवन कौशल से जोड़कर नया स्वरूप दिया गया है।
ये भी पढ़ें- MP News: पीएम मोदी की अपील पर सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, अब कारकेड में नहीं होंगे अनावश्यक वाहन
उन्होंने कहा कि आरोह का अर्थ है निरंतर आगे बढ़ना और शिखर की ओर प्रगति करना। इसी भावना के साथ यह शिविर युवाओं को खेल कौशल के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन कौशल भी सिखाएगा। मंत्री ने कहा कि शिविर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां शामिल की गई हैं, जिससे उनकी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक क्षमता को मजबूत किया जा सके। सरकार का उद्देश्य एक ऐसी युवा पीढ़ी तैयार करना है जो शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से संतुलित और सामाजिक रूप से जागरूक हो।
ये भी पढ़ें- MP: एक तरफ ई-स्कूटी और साइकिल, दूसरी तरफ 100 से 200 गाड़ियों का काफिला; पीएम मोदी के अपील की दिखीं दो तस्वीरें
इस वर्ष शिविर की प्रमुख गतिविधियां
आरोह-2026 में खेल प्रशिक्षण के साथ फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता, नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक गतिविधियां, सामाजिक जुड़ाव, नशा मुक्ति जागरूकता, साइबर सुरक्षा और करियर मार्गदर्शन जैसी कई गतिविधियां शामिल की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान मलखंभ और रस्साकशी की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर खेल और युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X