सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Chief Minister Mohan Yadav will release the 36th installment of the Ladli Behna Yojana today.

MP News: लाड़ली बहनों को आज मिलेगा तोहफा, मुख्यमंत्री यादव गोटेगांव से 1835 करोड़ रुपये की राशि जारी करेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 13 May 2026 06:22 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को मुंगवानी में लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की जाएगी।

MP News: Chief Minister Mohan Yadav will release the 36th installment of the Ladli Behna Yojana today.
लाडली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी। सरकारी जानकारी के अनुसार योजना की पात्र 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को कुल 1835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: 5 महीने के मासूम यथार्थ को CM मोहन यादव ने कराया एयरलिफ्ट, बेहतर इलाज के लिए भेजा बेंगलुरु
विज्ञापन
विज्ञापन


सशक्त बन रहीं लाडली बहनें
राज्य सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं की घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है और परिवार के निर्णयों में उनकी भागीदारी भी बढ़ी है। सरकार के मुताबिक योजना का असर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में देखने को मिला है। महिलाओं ने योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों पर किया है। इसके अलावा कई महिलाएं स्व-सहायता समूह, छोटे व्यवसाय और स्वरोजगार गतिविधियों से भी जुड़ रही हैं। योजना के तहत बैंक खातों में सीधे राशि भेजे जाने से महिलाओं की बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बढ़ी है। 

ये भी पढ़ें-  MP: एक तरफ ई-स्कूटी और साइकिल, दूसरी तरफ 100 से 200 गाड़ियों का काफिला; पीएम मोदी के अपील की दिखीं दो तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed