सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sitamarhi Shocker Brutality Against 8 Year Old Sparks Massive Violence

Bihar: सीतामढ़ी में दरिंदगी, आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद सुलग उठा शहर; मेला रोड पर भारी बवाल और आगजनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: सीतामढ़ी के मेला रोड में आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हड़कंप मच गया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर आगजनी की। भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है और स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास जारी है।

Sitamarhi Shocker Brutality Against 8 Year Old Sparks Massive Violence
सीतामढ़ी में लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

सीतामढ़ी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के मेला रोड इलाके में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Trending Videos


टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर सड़क पर टायर जलाए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण इलाके में घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। घटना के बाद मेला रोड और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स
सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों को भी घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन घटना को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ये भी पढ़ें-  Bihar Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट में 18 एजेंडे पास, बिहार में महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला

मेडिकल जांच के लिए भेजी गई बच्ची
पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

आरोपी की तलाश में छापेमारी
नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed