{"_id":"6a2e9ed5837642676f0a3c69","slug":"daughters-of-sonipat-shine-in-ludhiana-anshu-books-her-ticket-to-the-world-championships-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155444-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लुधियाना में सोनीपत की बेटियों का परचम, अंशु ने विश्व चैंपियनशिप का टिकट कटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लुधियाना में सोनीपत की बेटियों का परचम, अंशु ने विश्व चैंपियनशिप का टिकट कटाया
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो : प्रतियोगिता में दौड़ लगाती मुस्कान आंतिल। स्रोत प्रशिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। पंजाब के लुधियाना में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 में सोनीपत की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। गांव गुमड़ की प्रतिभाशाली एथलीट अंशु धनखड़ ने अंडर-20 वर्ग की शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
अंशु ने प्रतियोगिता में वर्ल्ड एथलेटिक्स क्वालीफाइंग मानक भी हासिल कर लिया जिसके चलते उनका चयन अमेरिका में आयोजित होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हो गया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में 13 और 14 जून को आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी अपना दबदबा कायम रखा।
प्रतियोगिता के पहले दिन प्रदेश के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर कुल 23 पदक अपने नाम किए।
एथलीट मुस्कान आंतिल ने पांच किलोमीटर दौड़ में जीता सोना
सोनीपत जिले के गांव खेवड़ा की एथलीट मुस्कान आंतिल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-20 वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा से कुल 126 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिनमें 33 महिला और 93 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और महासचिव प्रदीप मलिक ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम अब राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी दिखाई देने लगा है।