सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to remove Anganwadi workers and helpers from BLO duty

Sonipat News: आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर को बीएलओ ड्यूटी से हटाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 May 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove Anganwadi workers and helpers from BLO duty
फोटो: सोनीपत के लघुसचिवालय ​स्थित डीसी कार्यालय के बाहर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू की जिला इकाई के सदस्य सोमवार को समाधान शिविर में पहुंचकर डीसी से मिले। उन्होंने डीसी के सामने अपनी समस्या और मांगों को रखा।
उन्होंने बताया कि यूनियन पर पहले से काम का बोझ है। ऐसे में प्रशासन की ओर से आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर की ड्यूटी निर्वाचन आयोग के तहत बीएलओ की लगा दी गई है। इससे उनमें नाराजगी पाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की कि आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर की ड्यूटी निर्वाचन आयोग के तहत न लगाई जाए। इसके बाद भी अगर ऐसा किया गया तो यूनियन डीसी कार्यालय पर धरना शुरू करेगी।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर के पास बहुत सारे अतिरिक्त काम हैं। बहुत सारे रजिस्टर मेंटेन करने पड़ते हैं। ऑनलाइन काम करना पड़ता है जबकि प्रदेश सरकार ने भी लेटर जारी कर इलेक्शन कमीशन में बीएलओ की ड्यूटी से मना किया हुआ है।
इस मौके पर सीटू नेता सिल्क राम मलिक व सरधानंद सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर सीटीएम से भी बातचीत की। सीटीएम ने भरोसा दिलाया की इन सबकी ड्यूटी नजदीकी बूथ केंद्र पर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed