सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Eco van driver killed, engineer injured in accident on KMP

Sonipat News: केएमपी पर हादसे में इको वैन चालक की मौत, इंजीनियर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Eco van driver killed, engineer injured in accident on KMP
फोटो: सचिन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह हुए हादसे में इको वैन चालक की मौत हो गई जबकि एक कंपनी में कार्यरत इंजीनियर घायल हो गया। निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा उस समय हुआ जब अज्ञात वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। ताजपुर निवासी संदीप ने बताया कि वह राई स्थित एक कंपनी में इंजीनियर है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह कंपनी के ड्राइवर खटीक मोहल्ला, खरखौदा निवासी सचिन के साथ इको वैन में केएमपी के रास्ते नीमराना (राजस्थान) जा रहे थे। सुबह करीब 10:15 बजे खरखौदा क्षेत्र में अज्ञात गाड़ी उनके वाहन के आगे चल रही थी।
Trending Videos

सचिन ने कई बार बचने की कोशिश की लेकिन अचानक वाहन के चालक ने बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिया। इससे इको वैन उससे टकरा गई। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। संदीप को पहले बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिजन सोनीपत के निजी अस्पताल में ले गए। वहीं सचिन की मौत हो गई। खरखौदा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed