सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing at farmhouse; owner seriously injured

Sonipat News: फार्म हाउस मेें ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से मालिक गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Firing at farmhouse; owner seriously injured
फोटो :45: सोनीपत के खरखौदा स्थित फार्म हाउस में जांच करते एसीपी जोगिंद्र शर्मा। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। बाईपास स्थित जिले सिंह फार्म हाउस में रविवार देर शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब हमलावरों ने फार्म हाउस मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में रोहणा गांव निवासी कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
Trending Videos

रविवार शाम कृष्ण अपने फार्म हाउस के बाहरी हिस्से में बने कमरे में बैठे थे। इसी दौरान तीन हमलावर वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने घायल को संभालते हुए अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी क्राइम राजपाल, एसीपी खरखौदा जोगिंद्र शर्मा, थाना खरखौदा पुलिस के साथ क्राइम यूनिट की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे जमीन विवाद की रंजिश हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान करने व गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed