वार्डनामा 4: राजीव कॉलोनी में चुनाव के दौरान पेयजल कनेक्शन की आई याद
शहर के वार्ड नंबर-4 में सेक्टर-12 और 15 पॉश एरिया में शामिल है। यहां सीवर व्यवस्था ठीक है लेकिन बारिश के दौरान लोगों को जलभराव की स्थिति से जूझना पड़ता है। स्ट्रॉम वाटर लाइन का लेवल सही न होने के कारण कारगर साबित नहीं हुई। डिफेंस कॉलोनी में बड़ी सीवर लाइन डाली गई लेकिन नगर निगम के अधिकारी कॉलोनी का विकास करना ही भूल गए।
आज भी कॉलोनी के लोग स्वच्छ पेयजल व पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं। वार्ड के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें काफी दिनों से खराब हैं। सूरज ढलने के बाद शाम के समय गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं। इसके चलते लोगों को आपराधिक घटनाओं का भी डर सताता है।
इंसेट
वार्ड नंबर चार की इस कॉलोनी में सीवर लाइन होने के बावजूद विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आज भी लोग पानी व पक्की सड़क की मांग कर रहे है। अधिकारियों को शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।-अमित, डिफेंस कॉलोनी
0
स्ट्रीट लाइटें शोपीस बन गई हैं। इसकी वजह से शाम ढलते अंधेरा छा जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइटों की ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। डीएवी स्कूल के आसपास जलभराव पर ध्यान देने की जरूरत है।-विकास, सेक्टर-15।
0
शाम ढलते अंधेरा छा जाता है। विकास के नाम पर लीपापोती की गई है। हर सड़क पर ब्रेकर लगा दिए गए। वाहन चालकों को चलने के लिए सेक्टर में जगह ही नहीं छोड़ी।- अशोक, वार्ड-4
0
सेक्टरों में पार्क का नवीनीकरण और अन्य कार्य जरूर हुए लेकिन सेक्टरवासियों को बंदरों से छुटकारा नहीं मिल पाया है। बंदरों के काटे जाने से काफी लोग घायल हो चुके हैं।-अधिवक्ता आशीष वर्मा, सेक्टर-15
वार्ड में विकास के नाम पर बंदरबांट हुआ है। विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगी । आज वार्ड में सफाई व्यवस्था बदहाल है। राजीव कॉलोनी की कुछ गलियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।- दीपिका गर्ग, पूर्व पार्षद प्रत्याशी, वार्ड नंबर 4
0
वार्ड में 1250 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। 52 पार्कों का नवीनीकरण कराया गया। साथ ही सीवर व पेयजल व्यवस्था के साथ सड़कों का निर्माण कराया गया है। वार्ड के विकास के लिए 3 करोड़ से ज्यादा राशि खर्च की गई।-बबीता कौशिक, निवर्तमान पार्षद वार्ड-4।

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 के पास कैलाशपुर जाने वाले मार्ग के साथ लगती जमीन पर फैली गंदगी। संवा