{"_id":"69e61c1289808282a3096945","slug":"video-firefighters-extend-strike-till-april-22-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल कर्मियों ने 22 अप्रैल तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल कर्मियों ने 22 अप्रैल तक बढ़ाई हड़ताल
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर दमकल कर्मियों ने सोमवार को राज्यव्यापी हड़ताल को 22 अप्रैल तक जारी रखने का निर्णय लिया। दमकल कर्मियों ने हड़ताल के 13वें दिन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर काले बिल्ले लगाकर निगम कार्यालय से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के गेट पर रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन की अध्यक्षता दमकल यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान एवं जिला प्रधान राजीव खत्री, नगर निगम कर्मचारी संघ इकाई के प्रधान भारत कंडेला, संचालन जिला वरिष्ठ उपप्रधान वीरेंद्र ने किया।
पूर्व जिला प्रधान संदीप तूर ने कहा कि फरीदाबाद में शहीद हुए दमकल कर्मियों व अन्य लंबित मांगों को लेकर अनियमित कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं, लेकिन सरकार हड़ताली कर्मचारियों की मांगो पर कोई संज्ञान नहीं ले रही है। उनकी मांग है कि मुख्यमंत्री स्वयं पहल कर हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता कर इन मुद्दे का समाधान करवाएं। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा, आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पे-रोल व कौशल निगम कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पदों पर समायोजित, 6 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि का एरियर सहित भुगतान सहित अन्य मांगों का समाधान किया जाए। नगरपालिका कर्मचारी संघ की इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि नगर निगम सोनीपत के इकाई स्तर की मांगों का समाधान करवाया जाए। अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में दीपक, कमलेश, कांता, बबीता, फूल सिंह, रवि, अजीत, यशेंद्र, विजय, संदीप शर्मा, प्रदीप, वीरेंद्र, बबलू, सोमपाल, संदीप, मनोज, विनोद शर्मा, बलराज, राजपाल, संजय दहिया, सत्यवान, मनोज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।