{"_id":"69b7236d9a6cd694bf02e9c7","slug":"encouraged-villagers-to-undergo-regular-health-check-ups-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150920-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से गांव ठरू में लगे स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण की जा
विज्ञापन
सोनीपत। एनएसएस डे-नाइट स्पेशल कैंप के छठे दिन रविवार को जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस यूनिट ने गांव ठरू में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इस दौरान ग्रामीणों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, बीएमडी, ब्लड टेस्ट और सामान्य शारीरिक जांच की गई। एनएसएस की लगभग 134 स्वयंसेविकाओं ने रजिस्ट्रेशन, मार्गदर्शन और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी और कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने डॉक्टरों की टीम और ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।
स्वास्थ्य जांच शिविर में दिल्ली के निजी हॉस्पिटल के डाॅ. अखिल (जनरल फिजिशियन), डाॅ. बृजेश (ऑर्थोपेडिशियन), डाॅ. हिमांशु, डाॅ. यू वाई (डेंटल सर्जन) और डाॅ. वर्षो ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा और आवश्यक दवा दी।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रुचिका विरमानी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, प्रोफेसर मीना (एनएसएस) तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की सरपंच सरोज बाला ने ग्रामीणों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे शिविर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा का सशक्त माध्यम हैं।
Trending Videos