पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Encroachments removed from the bus stand area; warning issued regarding future action in accordance with the rules.

Sonipat News: बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया, भविष्य में नियमानुसार कार्रवाई की दी चेतावनी

Tue, 07 Jul 2026 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jul 2026 05:49 AM IST
विज्ञापन
Encroachments removed from the bus stand area; warning issued regarding future action in accordance with the rules.
फोटो : सोनीपत बस अड्डे के पास अतिक्रमण हटवाते हुए पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सोमवार को बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। सिटी ट्रैफिक नॉर्थ जोन प्रभारी निरीक्षक हरिकिशन के नेतृत्व में बस स्टैंड से मुरथल अड्डा तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क किनारे बनाए गए अस्थायी ढांचे, रेहड़ियां, सामान और अन्य अवरोधक हटाकर यातायात को बाधारहित बनाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों और अन्य लोगों को भविष्य में सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करने तथा शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed