{"_id":"6a4bcd6ef49ea9745d030171","slug":"hefty-toll-road-submerged-four-vehicles-collide-on-nh-44-due-to-waterlogging-elderly-couple-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156558-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल करोड़ों का, सड़क पानी-पानी : जलभराव से एनएच-44 पर चार वाहन भिड़े, बुजुर्ग दंपती चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल करोड़ों का, सड़क पानी-पानी : जलभराव से एनएच-44 पर चार वाहन भिड़े, बुजुर्ग दंपती चोटिल
Tue, 07 Jul 2026 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Jul 2026 05:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में एनएच-44 पर कुराड़ से आगे हाईवे पर भरा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। करोड़ों रुपये का टोल वसूलने वाले नेशनल हाईवे-44 पर जल निकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों में है। रविवार देर रात गांव कुराड़ से आगे सड़क पर हुए जलभराव के कारण चार वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में दिल्ली से पानीपत जा रहे बुजुर्ग दंपती चोटिल हो गए इन्हें निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाई-वे पर बारिश का पानी जमा होने के कारण आगे चल रहे वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे से आ रहे तीन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए हाई-वे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को निकाला।
हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये का टोल वसूलने के बावजूद हाई-वे पर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है जिससे हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे में घायल बुजुर्ग दंपती को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
नहीं मिली कोई शिकायत
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सड़क पर पानी भरने के कारण हादसा होना सामने आया है। हालांकि, दुर्घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई को हाई-वे पर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि हर बारिश में बनने वाले ऐसे हालात और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।