{"_id":"69f892c3eb634546c300f2e2","slug":"evm-randomization-for-elections-sonipat-news-c-197-1-snp1003-153433-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चुनाव को लेकर ईवीएम की हुई रेंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चुनाव को लेकर ईवीएम की हुई रेंडमाइजेशन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 04 May 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में ईवीएम की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान उपायुक्त नेहा सिंह व अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय में ईवीएम की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव को लेकर 264 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया उपायुक्त नेहा सिंह के नेतृत्व में पूरी की गई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रेंडमाइजेशन महत्वपूर्ण चरण है। इस प्रक्रिया के माध्यम से ईवीएम मशीनों को कंप्यूटर आधारित प्रणाली से बेतरतीब (रेंडम) तरीके से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए आवंटित किया जाता है। इससे किसी भी प्रकार के पूर्व नियोजन या पक्षपात की संभावना समाप्त हो जाती है।
उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूर्णतः सॉफ्टवेयर आधारित होती है और इसे चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार संचालित किया जाता है। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया ताकि वे स्वयं प्रक्रिया का अवलोकन कर सकें। प्रक्रिया के दौरान उपस्थित अधिकारियों की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन हो तथा प्रत्येक चरण का विधिवत दस्तावेजीकरण किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव से जुड़े प्रत्येक चरण की निगरानी की जा रही है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई हिदायतों की सख्ती से पालना करें। जिला में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव पूर्ण करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर चुनाव ऑब्जर्वर डॉ. पकंज, आरओ सुभाष चन्द्र, एआरओ सुरेन्द्र सिंह, एसडीएम खरखौदा अमित कुमार, डीआईओ विशाल कुमार भी मौजूद रहे।
Trending Videos