{"_id":"69c3f409518b55f6a70a8d5b","slug":"explained-the-details-of-exercise-and-physiotherapy-for-disabled-children-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151445-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिव्यांग बच्चों के व्यायाम और फिजियोथेरेपी की बारीकियां बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिव्यांग बच्चों के व्यायाम और फिजियोथेरेपी की बारीकियां बताईं
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में आयोजित शिविर के दौरान दिव्यांग बच्चे की जांच करते फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ. सुरें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय फिजियोथैरेपी शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन कक्षा पहली से 12वीं तक के 55 दिव्यांग विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह विशेष शिविर स्कूल जाने वाले दिव्यांग बच्चों के शारीरिक सुधार और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से लगाया गया था।
जिला नगारिक अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ. सुरेंद्र गहलावत व डाॅ. पारुल ने बच्चों की जांच की। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को घर पर किए जाने वाले व्यायाम और फिजियोथेरेपी की बारीकियों को समझाया।
कैंप के नोडल अधिकारी डाॅ. अतर सिंह ने बताया कि समय पर फिजियोथेरेपी मिलने से बच्चों की शारीरिक अक्षमता को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अमित भनवाला, प्राचार्य संजीव दहिया और रणजीत कुंडू ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर तिलकराज, राजीव, निशू पंवार, अनीता, सुनील और रविता मौजूद रहे।
Trending Videos