सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sunil climbed the tower and was supported by the former Deputy Chief Minister, but even the Deputy Tehsildar could not dissuade him.

Sonipat News: टावर पर चढ़े सुनील को पूर्व उप मुख्यमंत्री का मिला साथ, नायब तहसीलदार भी नहीं मना पाए

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sunil climbed the tower and was supported by the former Deputy Chief Minister, but even the Deputy Tehsildar could not dissuade him.
गांव असावरपुर में टावर पर चढ़े सुनील के परिजनों व ग्रामीणों से बात करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्य
विज्ञापन
सोनीपत। गांव असावरपुर में शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की कार्रवाई के विरोध में तीन दिन पहले टावर पर चढ़े सुनील वीरवार को भी नहीं उतरे। उनसे व उनके परिजनों से बात करने के लिए राई के नायब तहसीलदार अभिनव मौके पर पहुंचे मगर परिजन प्रशासन से तोड़फोड़ की कार्रवाई न करने का लिखित आश्वासन मांगा।
Trending Videos

नायब तहसीलदार ने कहा कि ग्रामीण और परिवार से बातचीत चल रही है। जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। उधर, मामले ने पूरी तरह से राजनीतिक रंग लेने शुरू कर दिया है। वीरवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील के परिजन और ग्रामीणों से कहा कि वे पीड़ित किसानों के साथ हैं। कानूनी तौर पर भी जो मदद हो सकेगी हम उसे करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई दो दशक पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के समय से चली आ रही है।
उन्होंने कहा कि हुड्डा की सरकार ने यह भूमि राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के नाम पर अधिग्रहित की थी। इससे हजारों किसान आज भी पीड़ित हैं। इस सरकार ने भी कुछ नहीं किया। यह किसानों से अन्याय है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के भी कई निर्णय आए हैं जिसमें अधिग्रहित जमीन रिलीज की गई है क्योंकि जिस उद्देश्य से जमीन का अधिग्रहण हुआ था वह समय सीमा के अंदर पूरा नहीं हुआ है। दुष्यंत ने कहा कि यहां भी यही स्थिति है। दो दशक हो गए लेकिन एजुकेशन सिटी विकसित नहीं हो पाई।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। किसानों को राहत देनी चाहिए। इसके अलावा वीरवार को किसानों को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेता अशोक गौतम, आईएनएलडी के जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत तथा अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की।

गांव असावरपुर में टावर पर चढ़े सुनील के परिजनों व ग्रामीणों से बात करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्य

गांव असावरपुर में टावर पर चढ़े सुनील के परिजनों व ग्रामीणों से बात करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्य

गांव असावरपुर में टावर पर चढ़े सुनील के परिजनों व ग्रामीणों से बात करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्य

गांव असावरपुर में टावर पर चढ़े सुनील के परिजनों व ग्रामीणों से बात करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्य

गांव असावरपुर में टावर पर चढ़े सुनील के परिजनों व ग्रामीणों से बात करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्य

गांव असावरपुर में टावर पर चढ़े सुनील के परिजनों व ग्रामीणों से बात करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed