{"_id":"6a05d0ac7def01365e001406","slug":"farmers-daughter-anjali-brought-glory-to-her-father-by-becoming-the-second-district-topper-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153978-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसान की बेटी अंजलि ने सेकेंड जिला टॉपर बन पिता का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसान की बेटी अंजलि ने सेकेंड जिला टॉपर बन पिता का नाम किया रोशन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो: परिजनों के साथ में बैठी अंजली। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ओर से घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परिणाम में अटेल गांव के जय भारत पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजलि ने 500 में से 495 अंक हासिल करके जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। परिणाम आने के बाद से ही उनके यहां शुभकामना व बधाई देने वाले पहुंच रहे हैं।
अंजली एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता सुरेश किसान हैं जबकि उनकी माता पुष्पा गृहिणी हैं। अंजलि ने बताया कि उसे यह सफलता उनके पिता व स्कूल के अध्यापकों और प्रबंधन के कारण ही मिली है। वह रोजाना 8 से 10 घंटे की नियमित पढ़ाई करती थी।
अंजलि की इस कामयाबी पर स्कूल प्राचार्य देवेंद्र ने भी बधाई दी। अंजलि ने बताया कि परीक्षा के दौरान स्कूल से आने के बाद रात 11 बजे तक व सुबह 3 से 5 बजे तक पढ़ाई करती थी। अंजलि बताया कि 10वीं के बाद 12वीं व ग्रेजुएशन करने के साथ ही यूपीएससी की तैयारी करेगी।