सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers protest against trade deal

Sonipat News: ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Apr 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against trade deal
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की ओर से अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में वीरवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। किसानों ने उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ट्रेड डील को किसानों और मजदूरों के लिए नुकसानदायक बताया।

सत्यवान नरवाल ने बताया कि किसान अमेरिका और अन्य देशों से आयात होने वाली वस्तुओं का विरोध कर रहे हैं। अगर यह ट्रेड डील लागू होती है तो देश के किसानों की फसलें और उत्पाद बाजार में सस्ते विदेशी माल के आगे टिक नहीं पाएंगे। इससे किसानों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को इस मुद्दे पर पूरी सच्चाई नहीं बता रहे हैं। किसानों के हितों को नजरअंदाज किया जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में इस ट्रेड डील को लागू नहीं होने दिया जाएगा।
साथ ही उन्होंने साफ किया कि अगर समय रहते उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान एक बार फिर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed