फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First indigenous hydrogen train to run daily on the Sonipat-Jind rail line; timetable released.

Sonipat News: सोनीपत-जींद रेललाइन पर रोजाना दौड़ेगी पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन, समय सारिणी जारी

Sat, 11 Jul 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
First indigenous hydrogen train to run daily on the Sonipat-Jind rail line; timetable released.
फोटो: सोनीपत रेलवे जंक्शन पर ट्रायल के दौरान पहुंची हाइड्रोजन ट्रेन। फाइल फोटो
सोनीपत। पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन में हरियाणा के लोगों को सवार होने का मौका मिलेगा। सोनीपत-जींद रेलवे लाइन पर यह ट्रेन रोजाना रफ्तार भरेगी। सुबह जींद से सोनीपत आने वाले दैनिक यात्रियों को फायदा मिला। रेल मंत्रालय की ओर से हाइड्राेजन ट्रेन संचालन की मंजूरी दे दी है। साथ ही सोनीपत-जींद के बीच ट्रेन के संचालन के लिए मंजूरी भी दी है।
विज्ञापन


17 जुलाई को जींद की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन के मौके पर चलने वाली ट्रेन के संचालन की अभी समय सारिणी जारी नहीं हुई। इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन के संचालन के लिए रेल मंत्रालय की ओर से मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 2400 किलोवाट की क्षमता है जो इसे दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन बनाती है। ट्रेन एक बार में 2600 से अधिक यात्रियों को ले जा सकती है। हाइड्रोजन ट्रेन (74010) जींद जंक्शन से रोजाना 7:40 चलेगी। उसके बाद सभी स्टेशनों व हाल्ट पर रुकते हुए सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में यह ट्रेन (74009) सुबह 10:40 बजे सोनीपत से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे यह ट्रेन जींद जंक्शन पर पहुंचेगी।
जून 2016 में हुआ था रेललाइन का उद्घाटन
वर्ष 2005 में जींद-सोनीपत को रेलवे लाइन से जोड़ने की केंद्रीय बजट में हुई घोषणा वर्ष 2016 में पूरी हुई थी। 26 जून 2016 को सोनीपत-गोहाना-जींद रेलमार्ग पर उद्घाटन हुआ था। उस दौरान उस ट्रैक पर एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। अब इस ट्रैक पर तीन पैसेंजर ट्रेनें व एक एक्सप्रेस ट्रेन रफ्तार भर रही है।
लोगों को होगा काफी फायदा
जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन रेल सेवा शुरू होने से जिले के लोगों के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को फायदा पहुंचेगा। हाइड्रोजन रेल सेवा शुरू होने से व्यापारी वर्ग दुकानदारों को काफी लाभ होगा। जिले में अधिकतर सामान की आवाजाही दिल्ली से होती है। सोनीपत दिल्ली के बीच रेल सेवा होने के कारण वे दिल्ली से आवागमन कर सकते हैं।
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना व बड़वासनी स्टेशन व हाल्ट पर हाइड्रोजन ट्रेन का ठहराव होगा।




रेल मंत्रालय की ओर से हाइड्राेजन ट्रेन की संचालन की मंजूरी मिली है। जींद व सोनीपत स्टेशन पर आने व वहां से रवाना होने का समय जारी हुआ है। स्टेशन वार ट्रेन के ठहराव को लेकर जल्द समय सारिणी जारी की जाएगी।
- एके सिंह, प्रवक्ता, दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed