फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   First phase of UG admissions complete, yet more than half the seats remain vacant.

Sonipat News: यूजी दाखिलों का पहला चरण पूरा, फिर भी आधे से ज्यादा सीटें खाली

Tue, 28 Jul 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
First phase of UG admissions complete, yet more than half the seats remain vacant.
23. नेकीराम शर्मा कॉलेज में ​नए एडमिशन के दस्तावेज सत्यापन करते ​शिक्षक। संवाद
रोहतक। यूजी दाखिलों के पहले चरण की फीस जमा करने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन सरकारी कॉलेजों में विद्यार्थियों और अभिभावकों की भीड़ रही। हालांकि पहले चरण के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। शहर के दो प्रमुख सरकारी कॉलेजों में अब तक 1952 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अब विद्यार्थियों की नजर 28 जुलाई को जारी होने वाली दूसरी मेरिट सूची पर है।
विज्ञापन

पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय कॉलेज में अब तक 1011 और राजकीय महिला महाविद्यालय में 941 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दोनों कॉलेजों में पहले चरण में कुल 1952 प्रवेश दर्ज किए गए। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शमशेर सिंह हुड्डा ने बताया कि पहले चरण की फीस प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची और 29 जुलाई को अंतिम दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। दूसरे चरण के चयनित विद्यार्थी 30 जुलाई से 3 अगस्त तक फीस जमा कर सकेंगे। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नेकी राम कॉलेज में बीए में सबसे अधिक 326 दाखिले
पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय कॉलेज में बीए पाठ्यक्रम में सबसे अधिक 326 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा बीकॉम, बीएससी और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई। अंतिम दिन दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कराने के लिए कॉलेज परिसर में दिनभर चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कॉलेज में 941 प्रवेश, बीए और बीकॉम में अधिक रुझान
राजकीय महिला महाविद्यालय में 2400 सीटों के मुकाबले पहले चरण में 941 विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई। इनमें बीए में 385 और बीकॉम में 157 दाखिले हुए। वहीं, होम साइंस और बीएससी फिजिक्स जैसे पाठ्यक्रमों में अभी भी अपेक्षाकृत कम प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed