बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Flowers were showered on the Rath Yatra on the occasion of Lord Mahavir Jayanti.

Sonipat News: भगवान महावीर जयंती पर निकली रथयात्रा पर की पुष्प वर्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 31 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Flowers were showered on the Rath Yatra on the occasion of Lord Mahavir Jayanti.
गोहाना में भगवान महावीर जयंती पर निकली रथ यात्रा। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गोहाना। भगवान महावीर जयंती पर मंगलवार को शहर में रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के साथ शहर के अन्य लोगों ने भाग लिया। सुबह श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, होली मोहल्ला में अभिषेक व शांति धारा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इसके बाद बोलियों का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे रथयात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य बाजारों और मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकल दिगंबर जैन समाज के प्रधान वीरेंद्र जैन गुल्लू ने बताया कि इस रथयात्रा में भगवान को गोद में विनय जैन, रथ के सारथी संयम जैन, चंवर ढुराने की जिम्मेदारी हिमांशु जैन व निशांत जैन ने निभाई।
दोपहर में पुरानी अनाज मंडी स्थित मंदिर मंडप में भगवान का अभिषेक किया गया। शाम को रथयात्रा का समापन हुआ। इसके बाद जैन धर्मशाला में वात्सल्य भोजन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शाम को जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मेन बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जैन साहेब म्यूजिकल ग्रुप, दिल्ली ने भक्ति आराधना प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन और पद्मावती चौकी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदु जैन और सुधीर जैन मौजूद रहे। उन्होंने समाज को एकता और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed