सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Foot-over Bridge in Final Stages; Circular Canopy to Provide Relief

Sonipat News: स्टेशन पर 4.50 करोड़ का फुटओवर ब्रिज अंतिम चरण में, गोलाकार शेड से मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Apr 2026 04:14 AM IST
विज्ञापन
Foot-over Bridge in Final Stages; Circular Canopy to Provide Relief
फोटो :: सोनीपत स्टेशन पर तैयार किया गया नया फुट ओवरब्रिज। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाए जा रहे नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह आधुनिक फुट ओवरब्रिज जल्द ही यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
Trending Videos

स्टेशन पर बनाए जा रहे 12 मीटर चौड़े इस नए फुट ओवरब्रिज पर गोलाकार शेड और सीढिय़ों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। केवल सीढिय़ों पर शेड लगाने का कार्य शेष है। इसके साथ ही एक्सीलेटर और लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर प्लेटफार्म तक आसान पहुंच, भीड़ से मिलेगी राहत

फिलहाल स्टेशन पर एक ही फुट ओवरब्रिज होने के कारण ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय भारी भीड़ हो जाती है। नए फुट ओवरब्रिज के बनने से यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक से सभी प्लेटफार्म तक सुगमता से पहुंचने की सुविधा मिलेगी। साथ ही इसका एक छोर दूसरे प्रवेश द्वार से भी जोड़ा जाएगा जिससे आवागमन और आसान होगा।

लिफ्ट और एक्सीलेटर से लैस होगा स्टेशन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक प्लेटफार्म और दूसरे प्रवेश द्वार पर चार एक्सीलेटर और चार लिफ्ट स्थापित की जाएंगी। इनके लिए आवश्यक उपकरण स्टेशन पर पहुंच चुके हैं और इंस्टॉलेशन का कार्य जारी है। लिफ्ट पर करीब 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इस सुविधा से खासकर बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाएं और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब भारी सामान के साथ सीढिय़ां चढ़ने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा विकास

परियोजना अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चलाई जा रही है जिसके तहत स्टेशन पर भवन, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और अन्य यात्री सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने बताया कि सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं जल्द उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed