{"_id":"69ef891e4398ef635c048489","slug":"atal-canteen-runs-on-wood-fired-stoves-operations-crippled-by-gas-shortage-sonipat-news-c-197-1-snp1014-153111-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लकड़ी के चूल्हे पर चल रही अटल कैंटीन, गैस की किल्लत से व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लकड़ी के चूल्हे पर चल रही अटल कैंटीन, गैस की किल्लत से व्यवस्था चरमराई
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:34 AM IST
विज्ञापन
गोहाना की अनाज मंडी में अटल कैंटीन में लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाती महिला कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोहाना। प्रदेश सरकार की अटल कैंटीन योजना का मकसद किसानों और मजदूरों को सस्ती दर पर खाना देना है लेकिन गोहाना अनाज मंडी में इन दिनों यह व्यवस्था बिगड़ी हुई है। यहां एलपीजी गैस की कमी के चलते कैंटीन का काम प्रभावित हो रहा है।
कैंटीन का संचालन सेल्फ महिला सोसाइटी की महिलाओं को दिया गया है लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिलने से उन्हें मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि लकड़ी से खाना बनाने में ज्यादा समय लगता है और कई दिक्कतें आती हैं। इससे खाना तैयार होने में देरी हो रही है।
इस देरी का असर सीधा किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है जिन्हें समय पर खाना नहीं मिल पा रहा। वहीं कैंटीन में पीने के पानी के लिए लगा वाटर कूलर भी खराब पड़ा है। बैठने के लिए रखी कई कुर्सियां भी टूटी हुई हैं।
महीने में हमारे यहां 8 से 10 सिलिंडर लग जाते हैं। अब हमें गैस के सिलिंडर नहीं मिल रहे हमें लकड़ियां ला कर चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। हमने कई जगह शिकायत भी की है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जब लकड़ियों का इंतजाम नहीं हो पाता तो एक-दो बार कैंटीन बंद भी रखनी पड़ी है।
- शिखा, कैंटीन में खाना बनाने वाली महिला
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X