{"_id":"69b7f56076609cfba30967fd","slug":"girls-college-members-did-yoga-during-y-break-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150970-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कन्या कॉलेज के सदस्यों ने वाई ब्रेक में किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कन्या कॉलेज के सदस्यों ने वाई ब्रेक में किया योग
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
कन्या कॉलेज में वाई ब्रेक के दौरान योग करते स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कन्या कॉलेज खरखौदा में सोमवार को आयुष विभाग, सोनीपत के तत्वावधान में वाई ब्रेक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्टाफ व कॉलेज के सदस्यों ने योग किया। आयुष विभाग से पहुंची सरिता और रेणू ने विभिन्न सूक्ष्म योग क्रियाएं करवाईं।
इसमें गर्दन व कंधों की एक्सरसाइज, ताड़ासन, वृक्षासन सहित अन्य योगाभ्यास शामिल रहे। उन्होंने बताया कि वाई ब्रेक अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों को दिनभर के कार्य के बीच थोड़े समय का योग अभ्यास कराकर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखना है।
उन्होंने कहा कि इससे थकान, तनाव और सर्वाइकल जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। कार्यक्रम का आयोजन योग क्लब प्रभारी डाॅ. दर्शना के नेतृत्व तथा क्लब की सदस्य डाॅ. प्रमिला के सहयोग से कॉलेज इंचार्ज डाॅ. योगिता मलिक की अध्यक्षता में हुआ।
Trending Videos