सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government concerned about development of old industrial areas

Sonipat News: पुराने औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को लेकर सरकार चिंतित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Government concerned about development of old industrial areas
महेंद्र गोयल, प्रधान, राई मेन्युफक्च्रिंग एसोसिएशन
विज्ञापन
सोनीपत। बजट में पुराने औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराने का उद्योगपतियों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह उद्योगों के विकास को लेकर सरकार की चिंता को दर्शाता है। उद्योगों के विकास के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत जरूरी है।
Trending Videos

जिले के राई और कुंडली पुराने औद्योगिक परिक्षेत्र हैं जिसके इंफ्रास्ट्रक्चर मसलन सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट आदि की स्थिति से सभी परिचित हैं। उद्योगपतियों ने कहा कि खराब सुविधाओं के कारण कई बार बड़े निवेशक यहां तक आना नहीं चाहते हैं। यदि सुविधाएं बेहतर होंगी तो स्वत: ही निवेशक और एक्सपोर्टर आकर्षित होंगे। इसका लाभ सीधे उद्योगपतियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय के लिए प्लॉट लीज पर ले सकेंगे उद्योगपित
एचएसआईआईडीसी के औद्योगिक प्लॉटों को अब लंबे समय तक के लिए उद्योगपति लीज पर ले सकेंगे। बजट में घोषित लैंड ऑन लीज नीति का सीधा फायदा उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों को होगा। इससे वे प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए आकर्षित होंगे। इसकी घोषणा उद्योगों को बढ़ावा देने वाला और स्वागत योग्य कदम है। -महेंद्र गोयल, प्रधान, राई मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन
सरकार ने पुराने औद्योगिक क्षेत्रों की सुध ली
यह बजट उद्योगपतियों के लिए बेहतर प्रतीत हो रहा है। सरकार ने प्रदेश में चल रहे पुराने औद्योगिक क्षेत्रों की भी सुध ली है। बजट में ऐसे औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए विशेष फंड का प्रावधान करना सरकार का अच्छा कदम है। उद्योगपतियों की इच्छा और अपेक्षा भी सरकार से केवल बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की ही रहती है। -निश्चल परूथी, दवा उद्यमी, राई
कॉमन इंडस्ट्रियल सेक्रेटेरिएट बनाने की घोषणा सही
बजट में मुख्यमंत्री ने सबसे अहम घोषणा उद्योगपतियों और नए उद्योग लगाने वालों के लिए कॉमन इंडस्ट्रियल सेक्रेटेरिएट बनाने की घोषणा की है। इससे उद्योगपतियों और निवेशकों को विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हालांकि, ऐसा प्रस्ताव सोनीपत जिले के लिए भी होना चाहिए। क्योंकि, उद्योगों के लिए कोई काम किसी तरह की एनओसी आदि के लिए निवेशकों को कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। -सुशील जैन, कपड़ा मिल उद्योगपति, राई औद्योगिक क्षेत्र

महेंद्र गोयल, प्रधान, राई मेन्युफक्च्रिंग एसोसिएशन

महेंद्र गोयल, प्रधान, राई मेन्युफक्च्रिंग एसोसिएशन

महेंद्र गोयल, प्रधान, राई मेन्युफक्च्रिंग एसोसिएशन

महेंद्र गोयल, प्रधान, राई मेन्युफक्च्रिंग एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed