{"_id":"6afe8f92ceb4e56a5c075bee","slug":"haryana-body-parts-found-in-sonipat-fields-and-drain-police-suspect-murder-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला का कत्ल, लाश के किए टुकड़े-टुकड़े!: कटे पैर खेत और नाले से मिले दोनों हाथ, धड़ और शरीर का पता ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का कत्ल, लाश के किए टुकड़े-टुकड़े!: कटे पैर खेत और नाले से मिले दोनों हाथ, धड़ और शरीर का पता ही नहीं
Thu, 19 Nov 2026 12:01 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:01 PM IST
सार
सोनीपत के गांव बड़वासनी में हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। बड़वासनी गांव में फ्लाईओवर के पास खेत में दोनों पैर और नाले में दोनों क्षत-विक्षत हाथ मिले हैं। नाले से जैकेट, टी-शर्ट और चुन्नी भी बरामद हुई है। कपड़ों से महिला का शव होने का अनुमान है। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
sonipat murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सोनीपत के गांव बड़वासनी में मुरथल की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर के पास खेतों में मानव शरीर के दो पैर और पास ही नाले में क्षत-विक्षत कटे हुए दोनों हाथ मिले। दोनों हाथों में धातु के कड़े पहने हुए थे। नाले से जैकेट, टीशर्ट और चुन्नी भी बरामद हुई है। मानव शरीर का बाकी हिस्सा न मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे बड़वासनी निवासी सुनील कुहाड़ के खेत में कुत्तों का झुंड देखा, पास पहुंचे तो मानव शरीर के दो क्षत-विक्षत पैर थे। दोनों पैरों पर जींस की पजामी थी, जिस पर एम आकार अंकित था। इसके बाद खेत के साथ सड़क किनारे नाले के पास देखा तो अंदर क्षत-विक्षत हालत में दो मानव हाथ पड़े हुए थे। दोनों हाथों में धातु के दो-दो कड़े थे। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे बड़वासनी निवासी सुनील कुहाड़ के खेत में कुत्तों का झुंड देखा, पास पहुंचे तो मानव शरीर के दो क्षत-विक्षत पैर थे। दोनों पैरों पर जींस की पजामी थी, जिस पर एम आकार अंकित था। इसके बाद खेत के साथ सड़क किनारे नाले के पास देखा तो अंदर क्षत-विक्षत हालत में दो मानव हाथ पड़े हुए थे। दोनों हाथों में धातु के दो-दो कड़े थे। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
डॉ. जगबीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। नाले में एक जिप वाली स्पोट्र्स जैकेट भी मिली, जिसके कॉलर पर मेंट लिखा है। पास ही एक मैरून रंग की टीशर्ट और कई रंगों वाली चुन्नी भी बरामद हुई। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराकर साक्ष्य सुरक्षित किए।
विज्ञापन
सुनील कुहाड़ की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शव की पहचान को कोशिश शुरू कर दी है। शरीर के अन्य हिस्से बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करने के साथ हत्या की गुत्थी सुलझाना है।
सेक्टर-23 में मिला था इस तरह शव का हिस्सा
सेक्टर-23 पार्क में 19 अक्तूबर 2020 को भी एक शव का पेट से नीचे का हिस्सा बंद बोरे में मिल चुका है। तब भी शव की पहचान नहीं हो सकी थी। शव की पहचान व आधे हिस्से की तलाश के लिए आसपास के छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस से भी मदद मांगी गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा था कि युवक करीब 22-25 साल का होगा। उसकी मौत शव मिलने से दो से तीन दिन पहले होने का अंदेशा था। उसने नीले रंग की जींस पहन रखी थी। पुलिस ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी थी।
सदर पुलिस को मानव शरीर के अंग अलग अलग हिस्से में मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव के हिस्से को कब्जे में लेकर खेत मालिक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पोस्टामर्टम के साथ डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने मृतक की पहचान करने का प्रयास कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- अमित धनखड़, एसीपी सदर।
