Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Doctors in Sonipat hold a two-hour symbolic strike to protest against a charge sheet; patients in the OPD face inconvenience
{"_id":"6afe89a27a3e2790b106f788","slug":"video-doctors-in-sonipat-hold-a-two-hour-symbolic-strike-to-protest-against-a-charge-sheet-patients-in-the-opd-face-inconvenience-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में चार्जशीट के विरोध में डॉक्टरों की दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल, ओपीडी में मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में चार्जशीट के विरोध में डॉक्टरों की दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल, ओपीडी में मरीज परेशान
तत्कालीन सिविल सर्जन सहित 13 चिकित्सकों को एचसीएस नियम-8 के तहत चार्जशीट जारी करने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में वीरवार को जिलेभर के सरकारी चिकित्सकों ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। सुबह 9 से 11 बजे तक मेडिकल ऑफिसर और डेंटल सर्जन विरोध पर रहे। इस दौरान सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण काउंटरों पर भी लंबी कतारें लगी रहीं।
हड़ताल के चलते नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श लेने में परेशानी हुई। कई मरीज ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, जबकि कुछ को बिना उपचार के वापस लौटना पड़ा। इस दौरान चिकित्सकों ने आपातकालीन के बाहर धरना दिया और सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति रोष जताया।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. प्रवीन ढोचक ने प्रस्तावित चार्जशीट की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि प्रदेशभर में चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, इसके बावजूद बिना उचित कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है। 13 चिकित्सकों के खिलाफ चार्जशीट जारी करने की प्रस्तावित कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान डॉ. नितिन फलस्वाल ने कहा कि जब तक चार्जशीट जारी करने की कार्रवाई वापस नहीं ली जाती, विरोध जारी रहेगा। प्रदेश स्तरीय कमेटी के साथ बातचीत के बाद आगामी रणनीति तय की जाएगी। चिकित्सकों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।