{"_id":"6afde873ed84361d210a5fb0","slug":"video-girls-students-were-made-aware-under-road-safety-fortnight-in-ismail-national-women-pg-college-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत छात्राओं को किया जागरूक
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत ड्राइव स्मार्ट, स्टे सेफ: एक सड़क सुरक्षा जागरूकता एड-ऑन सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ हुआ। यह 30 घंटे का पाठ्यक्रम छात्राओं को यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक करेगा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के निर्देशन में यह कोर्स 2 दिसंबर तक चलेगा। कोर्स समन्वयक डॉ. स्वर्णा ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्राओं में अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार विकसित करना है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वक्ता मिशिका सोसाइटी के मुख्य यातायात प्रशिक्षक सुनील कुमार शर्मा रहे। राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात नियमों का पालन नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। उन्होंने तेज गति, मोबाइल फोन के प्रयोग और हेलमेट व सीट बेल्ट की अनदेखी जैसी लापरवाहियों से बचने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को स्वयं नियमों का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। सुनील कुमार शर्मा ने सड़क सुरक्षा के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। यातायात निरीक्षक लालसा पांडे ने यातायात संकेतों, सड़क चिह्नों और सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों की विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य ने पाठ्यक्रम को छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। निशा गुप्ता और अनुशासन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। कोर्स समन्वयक डॉ. स्वर्णा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।