फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryanvis don't let themselves be suppressed...

Sonipat News: हरियाणवी हां दब्या कोनी करदे......

Mon, 13 Jul 2026 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Haryanvis don't let themselves be suppressed...
44 पंजाब के विशाल (लाल ड्रेस में) पर दांव लगाते हरियाणा के कपिल दलाल। दीपक खन्ना
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में चल रही अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के तीसरे व अंतिम दिन भी हरियाणा के पहलवान छाए रहे। हरियाणा ने नौ पदक जीते। 55 किलो भार वर्ग में निखिल, 72 किलो भार वर्ग में सोनीपत के विनीत, 77 किलो भार वर्ग में तुषार, 97 किलो भार वर्ग में निखिल व 130 किलो भार वर्ग में पीयूष ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम पहले, एसएससीबी (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) की टीम दूसरे और उत्तर प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही। एसएससीबी को कुल आठ पदक मिले जिनमें से तीन स्वर्ण पदक हैं।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के तीसरे दिन विभिन्न प्रांतों से पहुंचे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरुष पहलवानों ने मैट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कुल 10 भार वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार दांव-पेच दिखाए। सभी मुकाबले ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पद्मश्री पहलवान योगेश्वर दत्त और पूर्व राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने की।
हरियाणा के खाते में पांच स्वर्ण, चार कांस्य पदक आए। 60 किलो भार वर्ग में एसएससीबी के खूंडोंगबम, 63 किलो भार वर्ग में पंजाब के नाजबीर, 67 किलो भार वर्ग में एसएससीबी के सागर, 82 किलो भार वर्ग में एसएससीबी के दीपक, 87 किलो में महाराष्ट्र विनय ने स्वर्ण पदक जीता।
प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम वर्ग में बिहार के इंद्रजीत रजत जबकि सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के हरिकेश और मध्य प्रदेश के शिवम संयुक्त रूप से कांस्य पदक विजेता रहे। 60 किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र के समर्थ रजत जबकि उत्तर प्रदेश के विनय तोमर और दिल्ली के अश्प्रीत सिंह को कांस्य पदक मिला। 63 किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र के आदित्य ने रजत पदक जीता जबकि हरियाणा के वरुण और एसएससीबी के महादेव ने कांस्य पदक जीता।
67 किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र के मौली ने रजत पदक प्राप्त किया जबकि दिल्ली के योगेश और हरियाणा के सुनील कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 72 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली के अनुज को रजत पदक जबकि उत्तर प्रदेश के सत्यम खोखर और एसएससीबी के काशीनाथ को कांस्य पदक मिले। 77 किलोग्राम वर्ग में पंजाब के अतुल लोहान ने रजत पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश के बादल चौहान और राजस्थान के लक्षित ने कांस्य पदक हासिल किया।

82 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली के विशेष खरब ने रजत पदक अपने नाम किया। हरियाणा के अखिलेश और महाराष्ट्र के निलेश को कांस्य पदक मिला। 87 किलोग्राम वर्ग में एसएससीबी के मानव शर्मा ने रजत पदक जीता, उत्तर प्रदेश के अनुज और हरियाणा के सागर संयुक्त रूप से कांस्य पदक विजेता रहे। 97 किलोग्राम वर्ग में उत्तर प्रदेश के विशेष चौहान ने रजत पदक हासिल किया। एसएससीबी के एवी अमन और पंजाब के वंशदीप सिंह को कांस्य पदक मिला।

44 पंजाब के विशाल (लाल ड्रेस में) पर दांव लगाते हरियाणा के कपिल दलाल। दीपक खन्ना

44 पंजाब के विशाल (लाल ड्रेस में) पर दांव लगाते हरियाणा के कपिल दलाल। दीपक खन्ना

44 पंजाब के विशाल (लाल ड्रेस में) पर दांव लगाते हरियाणा के कपिल दलाल। दीपक खन्ना

44 पंजाब के विशाल (लाल ड्रेस में) पर दांव लगाते हरियाणा के कपिल दलाल। दीपक खन्ना

44 पंजाब के विशाल (लाल ड्रेस में) पर दांव लगाते हरियाणा के कपिल दलाल। दीपक खन्ना

44 पंजाब के विशाल (लाल ड्रेस में) पर दांव लगाते हरियाणा के कपिल दलाल। दीपक खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed