बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   House theft accused arrested, Rs 6.44 lakh cash and jewellery recovered

Sonipat News: मकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 6.44 नकदी और गहने बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 31 Mar 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
House theft accused arrested, Rs 6.44 lakh cash and jewellery recovered
पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
फोटो - 20
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। सांपला मार्ग पर स्थित मकान से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में खरखौदा पुलिस ने आरोपी थाना कलां निवासी शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की वारदात के मामले में रविवार सांपला मार्ग, महावीर कॉलोनी के रहने वाले हितेश ने पुलिस में शिकायत दी थी।
उन्होंने बताया था कि वह अपने भाई के साथ चौबारे में सो रहे थे जबकि उनकी मां घर के मेन गेट का ताला लगाकर करीब दस बजे पड़ोसी में किसी काम से चली गई थीं। 11 बजे वह लौटी तो गेट का ताल खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कोई सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चुरा कर ले जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मां ने आवाज देकर नीचे बुलाया। इसके बाद वह मंदिर वाले कमरे में गए तो पाया कि कोई उसका लाकर खोलकर करीब आठ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने और सात लाख 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।
शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन की और सोमवार को एक आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस ने 6 लाख 44 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed