सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HWD did not buy wheat due to moisture and lack of cleanliness

Sonipat News: नमी और साफ नहीं होने पर एचडब्ल्यूडी ने नहीं खरीदा गेहूं

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
HWD did not buy wheat due to moisture and lack of cleanliness
फोटो : सोनीपत की अनाज मंडी में शेड के नीचे पड़ी गेहूं की ढेरियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। गन्नौर और सोनीपत मंडी में गेहूं की आवक हो रही है जबकि खरखौदा व गोहाना मंडी में आढ़तियाें ने गेहूं डलवाने से मना कर दिया है। सोनीपत मंडी में 10 हजार क्विंटल गेहूं बिना बिके पड़ा है। नमी 15 फीसदी और गेहूं साफ न होने के कारण रविवार को एचडब्ल्यूसी ने उसे खरीदने से मना कर दिया।
खरीद न होने के कारण किसानों को परेशानी हुई। किसान मंडी परिसर में गेहूं डालने के बाद वापस लौटने को मजबूर हुए। सोमवार को हैफेड की ओर से गेहूं खरीदा जाना है। रोहतक रोड अनाज मंडी में अब तक 8,140 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। उनमें से रविवार को 3,000 बैग का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैगों को शुगर फेड के गोदाम में रखवाना शुरू कर दिया है। रविवार को मंडी में काफी संख्या में किसान गेहूं लेकर पहुंचे। एचडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने गेहूं में नमी ज्यादा होने की बात कही। साथ ही 15 फीसदी से ज्यादा नमी की मात्रा बता।
अनाज मंडी में उठान के इंतजार में अभी भी गेहूं से भरे हुए 13,280 बैग रखे हैं। गेहूं के बैग का उठान होने के बाद किसानों के खाते में भुगतान हो सकेगा। किसान गेहूं की खरीद व भुगतान शुरू होने क इंतजार कर रहे हैं। वहीं, खरखौदा मंडी में 10 हजार क्विंटल और गन्नौर व गोहाना में मंडी में चार-चार हजार क्विंटल गेहूं पड़ा। वहां अब तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed