{"_id":"69ca8b2784eda4ebfd032e8f","slug":"i-will-play-the-role-of-a-watchman-to-ensure-that-the-announcements-are-fulfilled-dr-arvind-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151675-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणाएं पूरी कराने के लिए चौकीदार की भूमिका निभाऊंगा : डॉ. अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणाएं पूरी कराने के लिए चौकीदार की भूमिका निभाऊंगा : डॉ. अरविंद
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
गोहाना रैली की सफलता के बाद डॉ अरविंद शर्मा की प्रेसवार्ता। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना विधानसभा की धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करीब एक हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इन घोषणाओं को पूरा करवाने के लिए वे स्वयं चौकीदार की भूमिका निभाएंगे। क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर योजनाओं की निगरानी करेंगे।
सिंचाई विश्राम गृह में भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, डॉ. रीटा शर्मा और मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना के साथ आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 113 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।
इसके अलावा 41 नई घोषणाएं की गई हैं। इनकी अनुमानित लागत 650 करोड़ रुपये है। वहीं, 12 विकास परियोजनाएं ऐसी हैं जिनकी लागत करीब 200 करोड़ रुपये तक रहेगी। इस प्रकार गोहाना विधानसभा क्षेत्र को कुल मिलाकर करीब एक हजार करोड़ रुपये की सौगात मिली है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने परिसीमन और एसआईआर के बाद खानपुर कलां को उपतहसील से तहसील बनाने तथा बरोदा और फरमाणा को उपतहसील का दर्जा देने की घोषणा की है। इससे भविष्य में गोहाना को जिला बनाने की दिशा में आने वाली तकनीकी बाधा दूर होगी। इससे सरकार की मंशा भी स्पष्ट होती है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि गोहाना के पश्चिमी बाईपास के निर्माण के लिए करीब 50 प्रतिशत किसान ई भूमि पोर्टल पर सहमति दे चुके हैं। प्रशासन, किसान संगठनों और क्षेत्र के लोगों के सहयोग से इस परियोजना को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर में जाम और पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए पीपीपी मोड पर मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम से बाबा मछन्दर पुरी महाराज डेरा मार्ग तक पुल और पानीपत चुंगी तक सड़क निर्माण किया जाएगा।
सोनीपत चुंगी से पानीपत चुंगी के बीच ड्रेन नंबर 8 को कवर कर भगवान परशुराम विरासत पार्क और जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा जिससे शहर के सुंदरकीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दशकों पुरानी नहरी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। इसके साथ ही बड़ौता बाईपास पर पर्यटन रिजॉर्ट और खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
गोहाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित होने से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
Trending Videos