{"_id":"69cd11b1f288a62ff70bdf8e","slug":"video-a-case-of-negligence-in-road-construction-came-to-light-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: प्रधान सचिव की ठोकर से उखड़ गई मंडी की सड़क, दोबारा बनाने व जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: प्रधान सचिव की ठोकर से उखड़ गई मंडी की सड़क, दोबारा बनाने व जांच के आदेश
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल ने बुधवार को शहर की नई अनाज मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी में नई बनी सड़क पर जब उन्होंने अपने पैर से ठोकर मारी तो सड़क उखड़ने लगी। इस पर प्रधान सचिव ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण में लापरवाही की जांच करने के निर्देश दिए।। उनके साथ मौजूद विधायक निखिल मदान ने सड़क का दोबारा निर्माण कराने और ठेकेदार के आनाकानी करने पर उसे ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश दिया।
प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल के निरीक्षण के दौरान नई अनाज मंडी में गेहूं खरीद सीजन के पहले ही दिन अव्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों में लापरवाही की पोल खुल गई। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सड़क से तारकोल गायब है, जबकि लगाए गए डिवाइडरों में सीमेंट का उपयोग ही नहीं किया गया। जल्दबाजी में बनाए गए सीवर खुले छोड़ दिए गए हैं जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं।
मंडी में करीब चार करोड़ रुपये से निर्माण कराया जा रहा है। 22 जनवरी को विधायक निखिल मदान ने मंडी में चल रहे कार्यों की आधारशिला रखी थी। मंडी में फैली अव्यवस्थाओं को देखकर विधायक भड़क गए और उन्होंने संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।