सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Napa started sterilization and vaccination of stray dogs

Sonipat News: नपा ने शुरू किया आवारा कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Napa started sterilization and vaccination of stray dogs
शहर के आवारा कुत्तों को पकड़कर ले जाती टीम।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


गन्नौर। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर पालिका ने उनको पकड़ने का अभियान शुरू किया है। टीमें अलग-अलग वार्डों में जाकर कुत्तों को पकड़ रही हैं। पकड़े गए कुत्तों का बधियाकरण करने के अलावा एंडी रेबीज टीका लगाया जाएगा।
एजेंसी वार्ड वाइज अभियान चला रही है। बधियाकरण के बाद कुत्तों को तीन से चार दिन तक विशेष निगरानी में रखा जाएगा ताकि वे पूरी तरह स्वस्थ हो सकें। इस दौरान उन्हें सुरक्षित केज में रखा जाएगा। उनके भोजन व देखभाल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
प्रति कुत्ता 1350 रुपये की दर से होगा भुगतान

नगर पालिका की तरफ से एजेंसी को प्रति कुत्ता 1350 रुपये दिए जाएंगे। इसमें से एजेंसी को 1100 रुपये बधियाकरण के लिए और 250 रुपये टीकाकरण के लिए मिलेंगे। शहर में अस्थायी ऑपरेशन थिएटर तैयार किया गया है। यहां पर कुत्तों का बधियाकरण होगा। इसके लिए बादशाही रोड स्थित स्लाटर हाउस के पास चयनित स्थल पर ही पूरी प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

---
शहर के लोग होंगे सुरक्षित

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करना ही नहीं है बल्कि शहरवासियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि एंटी रेबीज टीकाकरण से कुत्तों के काटने पर होने वाले खतरों में कमी आएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे टीम का सहयोग करें ताकि यह अभियान सफल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed