सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 quintals of wheat will be purchased per acre: Principal Secretary

प्रति एकड़ 25 क्विंटल गेहूं खरीदा जाएगा : प्रधान सचिव

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
25 quintals of wheat will be purchased per acre: Principal Secretary
फोटो :: प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल खरखौदा अनाज मंडी का दौरा करते हुए, उनके साथ डीसी नेहा सिंह व ए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


खरखौदा। प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल ने बुधवार को अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आढ़ियों, किसानों व अधिकारियों से भी चर्चा की। उनके साथ उपायुक्त नेहा सिंह व एसडीएम खरखौदा अमित कुमार भी मौजूद रहे।
प्रधान सचिव से आढ़तियों ने पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की। प्रधान सचिव व उपायुक्त ने जल्द ही व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। प्रधान सचिव अनाज मंडी में पहुंचे तो मार्केट कमेटी सचिव सुरेश खोखर ने उन्हें मंडी में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों और किसानों ने कहा कि मंडी में जो गेट पास कट रहे हैं उनमें गेंहू का सिर्फ 16 क्विंटल प्रति एकड़ गेहूं ही स्वीकार किया जा रहा है। यह गलत है। इस पर प्रधान सचिव ने न केवल चंडीगढ़ फोन पर बात की बल्कि ऐसा कोई भी गेट पास दिखाने के लिए कहा लेकिन एक भी किसान इस प्रकार का गेट पास नहीं दिखा पाए।
प्रधान सचिव ने कहा कि ऐसा नहीं है। प्रति एकड़ 25 क्विंटल गेहूं मान्य है। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी कोई समस्या आती है तो उनसे संपर्क किया जा सकता है।
आढ़तियों ने इस दौरान अधूरे पड़ा शेड पूरा कराने की मांग की।खरीद एजेंसी की संख्या बढ़ाने की भी इस दौरान मांग की। साथ ही मंडी में गेहूं की आवक ज्यादा होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई। जिस पर प्रधान सचिव की तरफ से आढ़तियों को सकारात्मक आश्वासन मिला। वहीं, आढ़तियों ने इस दौरान कहा कि मंडी में पीने के पानी की किल्लत है, ट्यूबवेल का पानी खारा हो गया है। जिस पर मार्केट कमेटी सचिव ने आरओ वाटर कूलर लगाने की बात कही, लेकिन आढ़तियों ने इसे नाकाफी बताया तो उपायुक्त नेहा सिंह ने जन स्वास्थ्य विभाग से मंडी में पेयजल व्यवस्था कराने की बात कही। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अचिन कुमार, मंडी प्रधान नरेश दहिया, रोहताश दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed